Monday, 7 January 2013

राशिफल 2013


मेष राशिफल

2013

आर्थिक
मेष राशि वालों के लिए 2013 का समय जोश व उत्साह से भरा रह सकता है. जनवरी से मार्च तक आप अपने हार्ड वर्क से आर्थिक क्षेत्र में तेजी ला सकते हैं.बृहस्पति का प्रभाव आपको भाग्यशाली व धार्मिक बना सकता है, अप्रैल से जून तक के लिए स्थिति बेहद अनुकूल है, दशम स्थान पर ग्रहों कि स्थिति शुभ दृष्टि है.जुलाई से सितम्बर तक की स्थिति में धन जमा करने में दिक्कतें आ सकती हैं. अक्तूबर से दिसंबर की अवधि तक कुछ यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं. इस समय का लाभ उठाना चाहिए. मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है.

नौकरी
यह साल कैरियर की दृष्टि से अनुकूल रह सकता है. प्रयास करते रहने से कार्य पूर्ण होगें. जनवरी से मार्च तक रुके हुए कार्यो को पूरा कर पायेगें. शनि के प्रभाव कारण आपको को कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
सूझबूझ से काम लें. अप्रैल से जून माह के आरंभ में व्यापार के किसी बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी होगा. भ्रम की स्थिति का शिकार न हों. जुलाई से सितम्बर समय आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना चाहिए. अक्तूबर से दिसंबर समय में आप कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं.

स्वास्थ्य
जनवरी से मार्च समय आपका स्वास्थ्य अनुकूल बन रहेगा़. अधिक भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है. मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी, अप्रैल से जून स्वास्थ्य की दृष्टि से नार्मल रहेगा. गुस्सा ब्लड प्रेशर को बढा़ सकता है. जुलाई से सितम्बर दौरान पुराने रोग उभर सकते हैं, घबराएं नहीं जल्द ही स्थितियों में सुधार होगा अक्तूबर से दिसंबर समय स्वास्थ्य में अनिमियतता बनी रह सकती है. ग्रहों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर इफैक्ट डाल सकता है.फूड पाइजनिंग का खतरा सता सकता है.

प्रेम संबन्ध
जनवरी से मार्च प्रेम संबंधों के लिए यह समय नई ताज़गी से भरा रहेगा. फरवरी के दौरान अधिक काम होने से आप अपने प्रेमी को कम समय देंगे. अप्रैल से जून में आपके स्वभाव में क्रोध व तनाव की स्थिति के कारण मनमुटाव हो सकता है.जुलाई से सितम्बर प्रेम संबंधों के लिए यह समय मिला जुला परिणाम देने वाला रह सकता है. अपने संबंधों में एक दूसरे की रिस्पेक्ट करें ऎसा करने से मतभेद नहीं पनपेंगे.अक्तूबर से दिसंबर प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से अच्छा होगा. एक से अधिक प्रेम संबन्धों से बचें.


परिवार
जनवरी से मार्च समय पारिवारिक के सामान्य रहेगा. घर में व्यस्तता बनी रहेगी. कुछ नई वस्तुओं की खरीदाई की जा सकती है. अप्रैल से जून अवधि में परिवार में किसी के जन्म की खुशी या विवाह जैसे शुभ काम हो सकते हैं. जुलाई से सितम्बर आपको अधिक समय परिवार को देने का प्रयास करना चाहिए. विदेश जाने में रुकावटें आ सकती हैं. अधिक विश्वास और निर्भरता उचित नहीं होती. अक्तूबर से दिसंबर शनि के प्रभाव स्वरुप चिंताओं में इजाफा होगा. बड़ों का आशिर्वाद आपकी सफलता में निर्णायक भूमिका निभा सकता है.

No comments:

Post a Comment